कुत्ते
को
लोमड़ी ने
बताया था
अंगूर खट्टे हैं
चालाक लोमड़ी
की बातें
वफादार कुत्ते को
समझ नहीं आई
देखता रहा ख्वाब
एक दिन काटूंगा मलाई
कुत्ते की कमज़ोर दुश्मन बिल्ली
जा लोमड़ी से खूब मिली
फिर अंगूरों की बेल का
शार्ट-कट भी पता लगाया
इतरा कर, अदाएं दिखाकर
सीधे मालिक को ही रिझाया
नतीजा
गोद में बैठी बिल्ली
मज़े से अंगूर खाती है
कितने ही वफादार कुत्तों को
'मैं आऊँ-मैं आऊँ' कहकर डराती है
वफा का मारा कुत्ता
मालिक को देखते ही
दुम हिलाता है
हर दूजे तीजे दिन
तलुए चाट भी आता है
दीगर बात है बदले में
रूखी रोटी के सूखे टुकड़े पाता है
पर अजब गधा है कुत्ता
अभी भी अंगूरों की
आस जताता है
तुम ही कहो
ऐसे भी कोई
कब तक जी पाता है
अंगूर की चाह में कुत्ता
इक दिन
कुत्ते की मौत मर गया
संदेस यही इक देकर
अब भी जाग जाओ दोस्तों
मान जाओ
हम बिल्लियाँ नहीं कुत्ते हैं
और सिर्फ वफादारों के लिए
अब भी
अंगूर खट्टे हैं
अंगूर खट्टे हैं
लोमड़ी ने
बताया था
अंगूर खट्टे हैं
चालाक लोमड़ी
की बातें
वफादार कुत्ते को
समझ नहीं आई
देखता रहा ख्वाब
एक दिन काटूंगा मलाई
कुत्ते की कमज़ोर दुश्मन बिल्ली
जा लोमड़ी से खूब मिली
फिर अंगूरों की बेल का
शार्ट-कट भी पता लगाया
इतरा कर, अदाएं दिखाकर
सीधे मालिक को ही रिझाया
नतीजा
गोद में बैठी बिल्ली
मज़े से अंगूर खाती है
कितने ही वफादार कुत्तों को
'मैं आऊँ-मैं आऊँ' कहकर डराती है
वफा का मारा कुत्ता
मालिक को देखते ही
दुम हिलाता है
हर दूजे तीजे दिन
तलुए चाट भी आता है
दीगर बात है बदले में
रूखी रोटी के सूखे टुकड़े पाता है
पर अजब गधा है कुत्ता
अभी भी अंगूरों की
आस जताता है
तुम ही कहो
ऐसे भी कोई
कब तक जी पाता है
अंगूर की चाह में कुत्ता
इक दिन
कुत्ते की मौत मर गया
संदेस यही इक देकर
अब भी जाग जाओ दोस्तों
मान जाओ
हम बिल्लियाँ नहीं कुत्ते हैं
और सिर्फ वफादारों के लिए
अब भी
अंगूर खट्टे हैं
अंगूर खट्टे हैं
-गगन
No comments:
Post a Comment