जिधर देखता हूँ गधे ही गधे हैं
घोड़ों के सर चढके आगे बढे हैं
कोई काम इनका होता ना सीधा
गलत राह चलने में तेज़ बड़े हैं
है बातें इनकी जहाँ से निराली
अकल के पीछे डंडे लेके पड़े हैं
कोई राजनेता कोई बॉस बनता
किसी ने सितारे शक्ल पे जड़े हैं
कहो बात सच्छी* तो करें ये गुस्सा
सुने झूठ जब खुश होते बड़े हैं
गधों को सच्चाई बताओ तो यारों
गगन पे सवार हैं ज़मीं पे उतारो
देखो अकारण इन्हें रौब जमाते
कहना सीधे जाके निरे ही गधे हैं
गगन
*सच्छीः सच्ची और अच्छी