Thursday, January 2, 2014

तमाम बातें.... मरम्मत के साथ

एक देश के प्रधानमंत्री बोले... और देश को चुटकुलों की पहली पहली लाईन मिल गई.... अब बाकी आप पर है... दूसरी लाईन क्या जोड़ेंगे.....

1)
पार्टी ने किसी भी मौके पर इस्तीफा नहीं मांगा: पीएम
क्यूंकि कुछ लोगों के होने ना होने से कोई फर्क नहीं पड़ता....

2)पाकिस्तान जाने के बारे में कई बार सोचा लेकिन परिस्थितियों की वजह से पिछले साढ़े नौ साल के कार्यकाल में नहीं जा पाया: मनमोहन सिंह
क्यूंकि अच्छे बच्चे मम्मी से पूछे बिना घर से बाहर नहीं जाते....

3)
ज्यादातर मामलों में हमारी सरकार का कार्यकाल एनडीए की तुलना में बेहतर रहा: पीएम
कई मामलों में मसलन कोल घोटाला....टूजी... कॉमनवैल्थ...

4)परिस्थितियों के अनुसार जो हासिल कर सकता था, उसे करने की कोशिश की : मनमोहन सिंह
लेकिन हासिल हुई सिर्फ बदनामी...


5)मैं नहीं मानता कि मैं कमजोर प्रधानमंत्री हूं, इसका फैसला इतिहास करेगा: पीएम
किसने कहा आप कमज़ोर हैं.... आप बस खामोश हैं.....

6)मुझे पूरा भरोस है कि अगला प्रधानमंत्री यूपीए गठबंधन का होगा: पीएम
क्या एनडीए ने नाम बदल लिया है.... एनडीए से यूपीए...

7)अपने ऑफिस का इस्तेमाल कभी अपने दोस्तों या रिश्तेदारों को उपकृत करने के लिए कभी नहीं किया: पीएम
आपने तो अपने लिए भी कम ही किया... जनपथ से छुट्टी ही नहीं मिलती थी...

8)हिमाचल प्रदेश के सीएम वीरभद्र सिंह पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर पीएम ने कहा कि मामले की पूरी जानकारी नहीं है, इसलिए अभी कुछ नहीं कह सकता
जिन के बारे में पता है उनपर तो कुछ कहिए हुज़ूर...

9)रिफॉर्म कार्यक्रम नहीं, प्रक्रिया है और यह चलती रहेगी: पीएम
दिल्ली में पहला पड़ाव पूरा हो चुका है...

10) जब भी जरूरत पड़ी है मैं पार्टी फोरम में जरूर बोला हूं और आगे भी बोलता रहूंगा: पीएम
सुनता कौन है साहब...


11) हाल के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार की एक वजह महंगाई हो सकती है: पीएम
एक वजह महंगाई और बाकी वजह...

12) पीएम उम्मीदवार होने के लिए राहुल में पर्याप्त योग्यता-पीएम
अगर योग्यता का मतलब मम्मी का बेटा होना है तो...

13) पिछले नौ सालों में कभी नहीं लगा कि मुझे इस्तीफा दे देना चाहिए।-पीएम
आम लोगों को 9 सौ बार ऐसा लगा कि देना चाहिए....


14) मैं पहले ही कह चका हूं कि यूपीए सत्ता में आई तो पीएम नहीं बनूंगा: पीएम
मां! मैं तुम्हारी सेवा करते करते थक गया हूं... अब अपने घर जाने दो...

15) भ्रष्टाचार के सवाल पर बोले PM, करप्शन के ज्यादातर मामले यूपीए-1 में आए।
हां... यूपीए -2 में तो आदत ही हो गई थी

16) प्रधानमंत्री ने कहा कि रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में निवेश जारी रखेगा भारत।
सिर्फ निवेश करेगा इस्तेमाल नहीं.... पाकिस्तान और चीन लगे रहेंगे....

17) कोयला और स्पेक्ट्रम अलॉटमेंट की पॉलिसी में बदलाव के लिए कदम उठाए गए हैं: पीएम
कि दोनों की जानकारी आरटीआई के दायरे से बाहर रखी जाए

18) इन्फ्लेशन के बारे में चिंता सही है लेकिन यह भी सोचना चाहिए की आमदनी भी बढ़ी है: पीएम
आमदनी अठन्नी, खर्चा रुपैय्या....

19) हमारे कार्यकाल में सभी वर्गों की तरक्की हुई: पीएम
मंतरी संतरी बाबू सबने कमाया खुल के खाया.....

20) मेरे दो कार्यकाल ने कांग्रेस की गठबंधन सरकार चलाने की क्षमता को साबित कर दिया: पीएम
और दुनिया को सिखाया कि कुछ भी करो... बस एक गूंगा मुखौटा बचाव के लिए रख लो....

No comments:

Post a Comment