Friday, October 4, 2013

क्यों

काहे 
तुमसे कह दिया
वो सब
जो अनकहा था
दबा कुचला सा पड़ा था कहीं
गुलाब की कली हर बार खिले
उनसे हर बार मिलें
बातें हों... मुलाकातें हों...
मैने कब चाहा था ऐसा
हां....
चाय की चुस्कियां 
तो ले ही सकते हैं ना...
एक साथ... 
इकट्ठे...
फिर उसी दुकान पर
कोने वाली मेज
और दो कुर्सियों के जुगाड़ पर
सोफे की फीलिंग लेते
आओ...खो जाएं
सपनों की दुनियां में
थोड़ा सा दीवाने हो जाएं......


No comments:

Post a Comment